आगरा में शाहगंज पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही आरती का शव पंखे से लटका मिला। मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली आरती डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं, पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। शाहगंज आवासीय पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाली महिला सिपाही आरती का शव शनिवार सुबह पंखे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।