PNB की ग्रेटर नोएडा शाखा में FD और सेविंग अकाउंट से गड़बड़ी की जांच जारी है. बैंक ने 43 लाख रुपए के तीन दावों का निपटारा किया है और साथ ही साथ ग्राहकों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. बैंक में सालों की मेहनत की कमाई जमा करने के बाद अगर अचानक पता चले कि खाते से पैसे गायब हैं तो किसी के लिए भी बड़ा झटका होगा.