Noida: नोएडा में अलग-अलग वाहन कंपनियों के शोरूम अब एक ही जगह देखने को मिल सकते हैं। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में इंटीग्रेटेड ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना को मंजूरी…. इसके लिए 12,596.64 वर्गमीटर व्यावसायिक जमीन निर्धारित की गई है। यहां कई वाहन कंपनियों के शोरूम के साथ पार्किंग और दूसरी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का निर्माण पूरा करने के लिए अधिकतम पांच साल का समय निर्धारित किया गया है।