पीयूष गोयल ने भारत और जर्मनी के बीच अनुसंधान, तकनीक, नवाचार और विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों तकनीक विकसित करने, डिजाइन, नवाचार और विनिर्माण कर सकते हैं. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जर्मनी के पास प्रयोगशालाओं में होने वाले अनुसंधान को कारखानों तक पहुंचाने और उसे उपयोगी समाधान में बदलने की खास क्षमता है.