दिल्ली में हल्की बारिश और दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के कारण शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। आईटीओ, आश्रम और सराय काले खां सहित कई प्रमुख मार्गों पर दिन भर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में म्यूजिक कान्सर्ट के कारण स्टेडियम के आसपास मुख्य मार्गों पर लगा जाम। शुक्रवार को हल्की वर्षा के बीच दिल्ली की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।