लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सहयोग और हरित ऊर्जा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारत नॉर्डेन रीजनल कंसोर्टियम (बीएनओआरसी), नॉर्वे की संबंद एएस और लक्ष्य फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के तहत लविवि में पंचतत्व सर्कुलर बायोइकोनॉमी-ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें कृषि अवशेषों, जैविक कचरे और बायोमास से ग्रीन हाइड्रोजन, बायोगैस, जैव उर्वरक और स्वच्छ ऊर्जा तैयार.