लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पिपरसंड की प्राचार्य सुमन कटियार ने बताया कि प्रवेश पत्र सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।