पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर टारगेट किलिंग की साजिश रचने वाले पंजाब के तीन युवकों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया. लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सुरक्षा एजेंसियों को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश एटीएस ने पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने की खतरनाक साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया है.