कांग्रेस की शिकायत के बाद पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच हुई. कुछ EPIC नंबर पर दूसरे मतदाताओं का ब्योरा मिलने के बाद चुनाव आयोग ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यूपी के सभी जिलों में भी जांच होगी. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. पार्टी ने पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों के नाम बदलने का आरोप लगाया था.