राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दिल्ली में आज और कल ट्रैफिक बाधित रहेगा। आज जहां रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा वहीं, कल कांग्रेस की महारैली प्रस्तावित है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी किया है।