मधुबनी पुलिस ने दीवाली-छठ से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी चोट की है. लदनियां में 1.18 करोड़ के पटाखे जब्त, 2 गिरफ्तार. मुख्य आरोपी फरार. दीपावली और छठ जैसे त्योहारों से पहले मधुबनी पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. लदनियां बाजार में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 1.18 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं.