गाजियाबाद। जिले में कृषि कार्य के नाम पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अनधिकृत व असुरक्षित संचालन के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते दो दिनों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे गए, जबकि नौ को निरुद्ध किया गया।