मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं से दान में प्राप्त होने वाली धातु की शुद्धता और गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार से अत्याधुनिक मशीन की सुविधा शुरू की गई। अब दान में मिलने वाली धातु की जांच मौके पर ही होगी और दानदाता को इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में कंप्यूटरीकृत धातु परीक्षण मशीन का शुभारंभ ट्रस्टी श्यामसुंदर चौधरी, सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी की मौजूदगी.