शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 132 केवी लालताल और औद्योगिक आस्थान बिजलीघर को आपस में जोड़ा जाएगा। दोनों बिजलीघरों के बीच दो सर्किट भी बनाए जाएंगे, जिससे किसी एक बिजलीघर में तकनीकी खराबी आने पर दूसरे बिजलीघर से आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। इसके लिए करीब 500 मीटर भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। योजना पर बिजली निगम एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस व्यवस्था से संबंधित बिजलीघरों से.