भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बरेली के सात अनुभवी नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया है। इस कदम को पुराने पदाधिकारियों को सक्रिय करने, जातीय समीकरण साधने और बूथ स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।