पीईटी... एक दिन में 29 हजार ज्यादा लोगों ने ट्रेनों से की यात्रा. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शुक्रवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में 29 हजार से ज्यादा अतिरिक्त यात्रियों ने यात्रा की। रेलवे ने शाहजहांपुर-बिजनौर, मुरादाबाद-लखनऊ, बरेली-लखनऊ और बरेली-मथुरा के बीच परीक्षा विशेष 10 ट्रेनों का संचालन किया। रोडवेज की 85 बसों ने अतिरिक्त फेरे लिए। इसके बावजूद कई नियमित ट्रेनों के आरक्षित कोचों पर परीक्षार्थियों का कब्जा रहा।