केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेवाड़ी के माजरा में निर्माणाधीन एम्स में 2026-27 सत्र के लिए 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से यह संभव हुआ। यह क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है और इससे इलाके में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।