Gorakhpur News: गोरखपुर के एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र शुभम ने सहजनवा में आयोजित प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। रांची में 26 से 30 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेंगे। ब्लैक बेल्ट शुभम ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को दिया।, Gorakhpur Hindi News - Hindustan.