उत्तर प्रदेश में 322 किलोमीटर के चार लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी मिली है. निर्माण पर 17,542 करोड़ रुपये खर्च होंगे. उत्तर प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. करीब 322 किलोमीटर लंबे इन चार मार्गों के निर्माण पर 17,542 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना के पूरा होने से आगरा-लखनऊ, गंगा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे.