Ranchi News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को राज्यभर के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 5,65,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1,95,935 और उच्च प्राथमिक स्तर में 3,69,113 अभ्यर्थी बैठेंगे। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र धनबाद में बनाए गए हैं। सरकार ने प्रश्नपत्र लीक, नकल और सुरक्षा चूक पर जीरो टॉलरेंस तथा परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश दिए हैं।, Ranchi Hindi News - Hindustan.