शिमला हवाई अड्डे पर 'एंटी-हाईजैकिंग मॉक एक्सरसाइज-2026' का सफल आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने विमान अपहरण जैसी आपात स्थिति से निपटने की अपनी क्षमता और समन्वय का प्रदर्शन किया। इस ड्रिल में एक नकली विमान अपहरण की स्थिति में सुरक्षा बलों ने प्रभावी वार्ता और रणनीति से 'अपहरणकर्ताओं' को आत्मसमर्पण कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया।