उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने दीपोत्सव 2026 से पहले श्रद्धालुओं के लिए एक दिवसीय 'अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल' टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के तहत पर्यटक छह घंटे में अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे, जिसकी शुरुआत लता मंगेशकर चौक से होगी।