Agra News: मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। पहले दिन सीबीआई लखनऊ के वरिष्ठ लोक अभियोजक डॉ. लाल चंद पाल ने भ्रष्टाचार निवारण कानून, अभियोजन प्रक्रिया और नैतिक जिम्मेदारियों पर व्याख्यान दिया। दूसरे दिन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नेहा लाल ने सत्यनिष्ठा और नैतिकता पर बात की। पोस्टर, निबंध, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एमडी सुशील कुमार ने सम्मानित किया।, Agra.