Nalanda DM Shashank Shubhankar: नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को जिले के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान नालंदा में उनके नेतृत्व में हुई प्रगति और प्रशासनिक नवाचारों का परिणाम है।