BharatNet स्कीम से जो उम्मीदें थीं, वो परिणाम अभी तक हासिल नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण इलाकों में हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से उत्साहजनक रिजल्ट नहीं मिल रहे। ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट पहुंचने के बाद पूरे गांव में वाईफाई हॉटस्पॉट से इंटरनेट देना एक चुनौती बना हुआ है।