वाराणसी के करखियाव स्थित अमूल प्लांट में ढाई हजार से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में भारत बोवाइन ब्रीडिंग रिसर्च सेंटर BBBRC के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान किसानों को BBBRC की उपयोगिता और पशुपालन में आधुनिक तकनीकों से आय बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई।