Prayagraj News: प्रयागराज में शुक्रवार को यूपीएसएसएससी पीईटी-2026 की परीक्षा 48 केंद्रों पर आयोजित हुई। बारिश के बीच अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। प्रश्नपत्र में इतिहास, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं, साहित्य, भूगोल, विज्ञान और गणित के सवाल शामिल थे। जल संकट, सूक्ष्म सिंचाई, जल संसाधन प्रबंधन और रामसर स्थल छारी-ढांड से जुड़े प्रश्नों पर विशेष जोर रहा।, Prayagraj Hindi News - Hindustan.