Prayagraj News: प्रयागराज के बमरौली उपरहार निवासी विक्की से बालों के कारोबार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि औरैया और इटावा के पांच लोगों ने अलग-अलग किस्तों में निवेश के नाम पर रकम ली, लेकिन वापस नहीं की। वे किराए का कमरा छोड़कर फरार हो गए। पूरामुफ्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।, Prayagraj Hindi News.