Lucknow News: उत्तर प्रदेश की एम्पावर्ड कमेटी ने पांच औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2012 के तहत दी गई। लाभ पाने वाली इकाइयों में वरुण बेवरेजेज, पसवारा पेपर्स, सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स, गैलेंट इस्पात और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। निर्णय का उद्देश्य औद्योगिक निवेश, उद्योगों के विकास और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना है।, Lucknow Hindi News.