Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव में बाइक सवार तीन लुटेरों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी आलोक को रोककर उनका मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना 16 अक्टूबर की रात सीतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। पीड़ित ने यूपी 112 पर सूचना दी और अगले दिन पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ऑनलाइन ई-एफआईआर के बाद पुलिस ने 13 दिन में मुकदमा दर्ज.