उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में 11 दिवसीय माटी कला महोत्सव आयोजित कर रही है। नोएडा में भी यह महोत्सव होगा, जिससे स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का अवसर मिलेगा, खासकर दीपावली के लिए।