दिल्ली में BS-3 और BS-4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के कारण नोएडा में 1.5 लाख से अधिक वाहनों को रोकने के लिए प्रवर्तन टीमें तैनात हैं। व्यस्त मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जा रही है, लेकिन वाहनों की भारी संख्या एक बड़ी चुनौती है। दिल्ली में प्रदूषण नियंंत्रण के लिए 1 नवंबर से बीएस-4 समेत इससे कम श्रेणी के वाहनों रोक लगाई गई है।