प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया। इस आयोजन में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परंपराओं और कला की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। भारत के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, संगीत और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का उत्सव है। #pmmodi #narendramodi.