Faridabad News: पलवल के अलावलपुर चौक के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही वरना कार ने सवारियों से भरे इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से चालक संदीप समेत पांच लोग घायल हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।