प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान राज्य को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। प्रधानमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें नई रेल सेवाएं, मेट्रो विस्तार और बनास डेयरी का बायो-CNG संयंत्र शामिल हैं। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी की गई, जिससे करीब 10 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा। देखिए गुजरात दौरे की प्रमुख उपलब्धियां.