गांवों में बदलाव के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती, कई बार नई सोच और मिलकर काम करने का जज्बा ही काफी होता है। मध्य प्रदेश के सलूस गांव में बच्चे मल्लखंभ के जरिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं, महिलाएं गोबर से सजावटी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद बनाकर कमाई का रास्ता तैयार कर रही हैं। दूसरी ओर, गुजरात के विरसोडा गांव में किसानों.