नई सोच और तकनीक कैसे छोटे कारोबार और भारतीय खान-पान की तस्वीर बदल रही है? अहमदाबाद की Urban Cart Mobility इलेक्ट्रिक कार्ट तैयार कर रही है, जिन्हें आइसक्रीम, पानी पुरी और अन्य छोटे कारोबारों की जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Sattviko मखाना और मिलेट्स जैसे पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों को आधुनिक स्नैक्स के रूप में पेश कर रहा है। कंपनी के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे हैं.