उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित 'ब्रजरज उत्सव-2026' धोली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 2 नवंबर तक चलेगा. मथुरा : धोली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में गुरुवार शाम प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा के नाम रही. भजन संध्या की प्रस्तुति के दौरान लक्खा ने अपनी सुरीली आवाज में श्रोताओं का मन मोह लिया. लक्खा ने एक के बाद कई मनमोहक देवी गीत पेश किए.