शिवानी पढ़ने में तेज थी। घरवाले समझ नहीं पा रहे कि उनकी बेटी ने अचानक जीवन खत्म करने का फैसला क्यों ले लिया। रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: हथिनीकुंड बैराज पर गुरुवार को 19 साल की छात्रा शिवानी ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नहर से बरामद किया गया। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।