राजस्थान के सभी 669 सरकारी कॉलेजों की हर महीने ग्रेडिंग और रैंकिंग होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को प्रोत्साहित. राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में अब पढ़ाई और सुविधाओं का प्रदर्शन हर महीने परखा जाएगा। राज्य के सभी 669 सरकारी कॉलेजों की मासिक ग्रेडिंग कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेजों को अलग-अलग मानकों पर अंक देकर उनकी रैंकिंग तय करने की तैयारी है। जो कॉलेज बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।