दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से कई पाबंदियां लगेंगी। 31 अक्टूबर तक घरों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरे करने होंगे. दिल्ली के बाहर की पुरानी गाड़ियों पर रोक लगेगी. दिवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर खरीदारी के साथ लोग अपने घरों में रेनोवेशन और रंग-पेंट का काम करवाते हैं. इस कारण धूल-प्रदूषण भी बहुत होता है.