कानपुर के फजलगंज में देर रात ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली एक झोपड़ी पर पलट गई, जिससे सो रहे परिवार के चार सदस्य दब गए। हादसे में 65 वर्षीय सियावती और उनकी 35 वर्षीय बहू पुष्पा देवी की मौत हो गई, जबकि पति और सात वर्षीय बहन घायल हैं।