इलेक्शन कमीशन ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूची के SIR कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. दिल्ली में अब 30 अक्टूबर के बजाय 25 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं. चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार को 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कार्यक्रम में बदलाव किया है.