रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर रायपुरवासियों को भारतीय वायुसेना के अद्भुत हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच होने वाली इस उड़ान को शहरवासी अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे। 2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा एयर शो.