सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने खागा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अधीक्षक समेत आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। लापरवाही पर सीएमओ ने डॉक्टर समेत पांच कर्मियों का वेतन रोका और अधीक्षक से तीन साल का हिसाब मांगा। डेंटिंग-पेंटिंग, शौचालय मरम्मत, पानी की व्यवस्था व अन्य विकास कार्यों के लिए किस मद से कितना बजट मिला और उसे कहां-कहां खर्च किया गया, इसका पूरा विवरण मांगा गया है। अस्पताल परिसर चारों ओर गंदगी.