सोनभद्र के घोरावल में दुष्कर्म की पीड़ित 14 वर्षीय दलित किशोरी की प्रसव के बाद मौत हो गई. किशोरी ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी जान चली गई. इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत की वजह की जांच की जा रही है.