Dainik Bhaskar. अलवर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। दिनभर बादल छाए रहने से कई जगह महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के लिए इंतजार करना पड़ा।. करवाचौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण चंद्रमा बादलों की ओट में छिपा रहा।