भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 की तकनीकी खराबी के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 140 यात्रियों को उतारकर फ्लाइट कैंसिल की गई और उन्हें बस-टैक्सी से दिल्ली भेजा गया। वहीं, खराब मौसम की वजह से कोलकाता-चंडीगढ़ की इंडिगो फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट की गई।