लखनऊ। माटीकला महोत्सव में बृहस्पतिवार को हुनर और रचनात्मकता के रंग देखने को मिले। मिट्टी की खूबसूरत कलाकृतियां तैयार करने से लेकर धागों के सहारे आकर्षक उत्पाद और टेराकोटा के फव्वारों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। गोरखपुर से आए कारीगर राममिलन प्रजापति ने माटीकला महोत्सव में अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें टेराकोटा के बने फव्वारों से लेकर हाथी, बर्तन, खिलौने और घर की सजावट के तमाम सामान उपलब्ध हैं। राममिलन का.