लखनऊ। लखनऊ के आलोक सिंह ने यूपी पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता की पोलवाॅल्ट स्पर्धा में श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का रजत वाराणस के दीपक यादव और कांस्य मेरठ के जयवीर सिंह ने जीता। 35वीं वाहिनी पीएसी में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन कानपुर जोन के अभय नारायण यादव ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।मेरठ और वाराणसी जोन ने दबदबा कायम करते हुए सर्वाधिक पदक जीते।